बीएसपी टाऊनशिप की सीआईएसएफ कालोनी में डेंगू की दस्तक, मरीज मिलने से एरिया अलर्ट पर

बीएसपी टाऊनशिप की सीआईएसएफ कालोनी में डेंगू की दस्तक, मरीज मिलने से एरिया अलर्ट पर


बीएसपी टाऊनशिप की सीआईएसएफ कालोनी में डेंगू की दस्तक, मरीज मिलने से एरिया अलर्ट पर

भिलाई नगर, 8 अगस्त। सेक्टर- 3 में डेंगू का मरीज मिलने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने पूरे टाउनशिप में अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन ने अपने जन स्वास्थ्य विभाग को सभी सेक्टर में फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं। पीएचडी की टीमें घर-घर जाकर न सिर्फ दवा का छिड़काव करेंगी बल्कि हर दिन शाम को 3 घंटे फॉगिंग भी की जाएगी। 

गौरतलब हो कि सेक्टर-3 की सीआईएसएफ कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मलेरिया विभाग हरकत में आ गया है। बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग के पास 48 ठेका श्रमिक काम कर रहे हैं। बीएसपी ने सभी श्रमिकों को दवा छिड़काव और अन्य जरूरी उपायों में लगा दिया गया है। विभाग ने 6-6 लोगों की एक टीम तैयार कर कुल 8 टीमों को टाउनशिप में डेंगू की रोकथाम से संबंधित काम में लगा दिया है। बीएसपी अधिकारियों ने बताया कि पीएचडी द्वारा मच्छर से निपटने के लिए पूरे सेक्टर में फॉगिंग होगी। किस दिन किस सेक्टर में फॉगिंग होगी, इसकी भी जानकारी प्रबंधन ने जारी की है।