डेफि कार्यकारिणी ने ईडी वर्क्स भिलाई से की सौजन्य मुलाकात

डेफि कार्यकारिणी ने ईडी वर्क्स भिलाई से की सौजन्य मुलाकात


डेफि कार्यकारिणी ने ईडी वर्क्स भिलाई से की सौजन्य मुलाकात

भिलाई नगर 1 जुलाई । डेफि कार्यकारिणी सदस्यों ने 29 जून को भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार से सौजन्य मुलाकात की। सयंत्र में उत्पादन में आए गुणात्मक उन्नयन पर बधाई दी।

डेफि कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा  सयंत्र के उत्पादन व मशीनों के अवलिब्लिटी टाइम में आए तुलनात्मक सुधार के लिए ईडी वर्क्स का अभिन्नदन व्यक्त किया। साथ ही सुरक्षा पर शून्य सहनशीलता की वकालत की।

अंजनी कुमार द्वारा कहा गया कि सभी को उत्पादन के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान रखना है ।

शामिल सदस्यों में प्रमुख रूप से डेफि कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव अभिषेक सिंह, बोकारो इस्पात डिप्लोमा संगठन(BIDU) के अध्यक्ष सह डेफि के उपमहासचिव संदीप कुमार, एम. तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद रफ़ी, संगठन सचिव पवन साहू, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, उपमहासचिव सुदर्शन ठाकुर, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार,जोनल सचिव सौरभ सुमन आदि मौजूद थे।

*बोकारो की यादें हुई ताज़ा*

डेफि के साथ हुई सौजन्य मुलाकात में डेफि सदस्यों की ओर से बोकारो इस्पात डिप्लोमा संगठन के अध्यक्ष संदीप कुमार भी थे। उन्होंने बताया कि श्री अंजनी कुमार बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक थे। और वहां के डिप्लोमा इंजिनियर्स व प्रत्येक कर्मी के साथ अच्छा तालमेल था जिसका परिणाम वहां के उत्पादन में साफ देखने को मिला है।