🔴अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में
भिलाईनगर, 26 अगस्त 2026। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद एवं युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का बुधवार को निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भिलाई के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर भिलाई की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। पांच बार पार्षद रहे मिश्रा को उनके सरल व्यवहार, सहज व्यक्तित्व और जनसरोकारों से जुड़े रहने के लिए जाना जाता था। उनके निधन को भिलाई के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
वशिष्ठ नारायण मिश्रा का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन से परिजनों और समर्थकों में गहरा शोक है।

