रुपए के बंटवारे पर युवक पर प्राणघातक हमला, 3 घंटे के भीतर खुर्सीपार पुलिस ने किया अपचारी सहित चार को किया गिरफ्तार
भिलाई नगर 14 जनवरी रुपए के बटवारा को लेकर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को खुर्सीपार पुलिस ने तत्परता से 03 घंटे के अंदर नाबालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार कटर भी बरामद किया गया है।
खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक कल प्रार्थी संजय सोनी पिता लालमन सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी बोगदा पुलिया जामुल का काम सेबखुर्सीपार गेट आया हुआ था उसी समय नागेश आया जो बेचे हुए लोहा की पैसे की बटवारा की बात को लेकर वाद विवाद करने लगा । जिस पर प्रार्थी वहां से उठकर चना गली शहीद वीर नारायण सिंह नगर चला गया । कुछ देर बाद नागेश, मुर्गेश, विक्रम, एवं एक नाबालिक बालक चारो आये जो लोहा बिक्री का पैसा कम दिये हो कहते हुए चारो
एक राय होकर गाली गलौच कर मारपीट करते हुए प्रार्थी की हत्या करने की नियत से नागेश अपने पास रखे धारदार कटर से प्रार्थी के बाये गाल मे मार कर गंभीर चोट पहुचाया है । संजय की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी के पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। जो आरोपीगणो के मिलने के सभी संभावित स्थानो पर जाकर पता तलाश करने के दौरान बीबीसी कालोनी रेल्वे पटरी के पास आरोपी . नागेश कुमार नागरची उम्र 21 वर्ष निवासी अटल आवास शिवाजी नगर खुर्सीपार , मुर्गेश नायर उम्र 35 वर्ष निवासी चंद्रमा चौक शिवाजी नगर खुर्सीपार, विक्रम बाघ उम्र 21 वर्ष निवासी शिवाजी नगर चर्च के पास खुर्सीपार गेट एवं औपचारी बालक को पकडकर थाना लाया गया जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार कटर बरामद कियागया है। आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध धारा 294,323,307,34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व मे उप निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, उप निरीक्षक सतीश साहू, आरक्षक हेमंत साहू, सुभाष यादव, सुभाष चंद, डी0 प्रकाश, राकेश चौधरी की विशेष भूमिका रही।

