सात दिन से लापता आठ साल की बच्ची की झाड़ियों में मिली लाश, पिता से पूछताछ जारी, मां की बिगडी़ तबियत

<em>सात दिन से लापता आठ साल की बच्ची की झाड़ियों में मिली लाश, पिता से पूछताछ जारी, मां की बिगडी़ तबियत</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 दिसंबर। रायपुर के सड्डू बीएसयूपी कॉलोनी से 7 दिन पहले गायब हुई 8 साल की बच्ची की लाश सेक्टर 8 के खुले मैदान से पुलिस ने बरामद किया है। यह बच्ची घर के सामने से गायब हो गई थी और इसकी मां ने किडनैपिंग की आशंका जताई थी। पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने मासूम की हत्या कर लाश फेंक है। बच्ची के साथ रेप कर मर्डर करने की भी आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सड्डू के बीएसयूपी कॉलोनी के पास से गायब हुई बच्ची की लाश घर से आधा किमी दूर एचआईजी सेक्टर के पास मिली। यहां रहने वाले लोगों को लाश की बदबू आ रही थी। जिसके बाद देखा गया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में झाड़ियों के पास शव है। स्थानीय लोगों ने विधानसभा पुलिस को सूचना दी और कल देर रात बच्ची का शव बरामद किया गया। जिस जगह से बच्ची की लाश मिली वहां शव को कपड़े और थर्माकोल में लपेट कर फेंका गया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई और फिर यहां लाकर लाश फेंकी गई है। बच्ची की लाश मिलने के बाद अब पुलिस ने उसके पिता राजू यादव को हिरासत में लिया है। विधानसभा थाने की पुलिस पिता से बच्ची को लेकर पूछताछ कर रही है। जब पुलिस ने घरवालों को लाश मिलने की सूचना दी तो उसकी मां अल्पना यादव की तबीयत खराब हो गई उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।