धमतरी के युवक एवं किशोरी का दुर्ग रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मौत का कारण अज्ञात, 2 दिन पूर्व दोस्त के घर आए थे विजयनगर,

धमतरी के युवक एवं किशोरी का दुर्ग रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मौत का कारण अज्ञात, 2 दिन पूर्व दोस्त के घर आए थे विजयनगर,


दुर्ग 5 सितंबर । धमतरी से दुर्ग आए युवक एवं किशोरी का शव कल विजयनगर मैदान के सामने दुर्ग में रेलवे ट्रैक पर मिला था । मोहन नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है दोनों ही की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही ज्ञात हो सकेगा कल 4 सितंबर को प्रातः करीब 07:30 बजे थाना में सूचना मिली कि विजय नगर मैदान के सामने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ है। जिस पर थाना में मर्ग पंजीबद्ध कर जॉच में लिया गया। जबकि थोड़ी ही दूर पर युवक का शो भी पड़ा हुआ था जिसे आसपास के लोगों के द्वारा गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल इलाज के लिए दाखिल कराया गया था परंतु उसकी मौत हो जाने पर जिला अस्पताल के द्वारा दुर्ग कोतवाली थाने को सूचित किया गया था। दुर्ग थाने के द्वारा मामला मोहन नगर क्षेत्र का होने के कारण 4 सितंबर की शाम को ही 4:30 बजे बिना नम्बरी मर्ग डायरी थाना मोहन नगर भेज दी गई थी। जिसमें मृतक का नाम तुलाराम साहू पिता अज्ञात उम्र 20 वर्ष सा. उरला थाना मोहन नगर दुर्ग के आकस्मिक मृत्यु का उल्लेख था । उक्त सूचना पर मर्ग कायम कर जॉच में लिया गया।

4 सितंबर को लगातार प्रयास के बाद अज्ञात युवती की शिनाख्त 15 वर्ष राजीव नगर अछोटा पुलिस स्टेशन अर्जुनी धमतरी के रूप में की गई तथा जाँच में यह तथ्य सामने आया कि 2 सितंबर को उक्त किशोरी अपने गाँव से चले जाने के संबंध में थाना अर्जुनी जिला धमतरी में धारा 363 भादवि का अपराध दर्ज हैं। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मृतक तुलाराम साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 20 वर्ष मैत्री विहार कॉलोनी जालमपुर थाना जिला धमतरी का रहने वाला है। दोनो ही साथ में धमतरी से दुर्ग आये और विजय नगर दुर्ग में दोस्त के घर 3 सितंबर के रात्रि खाना खाने के पश्चात चले गये ।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त नही होने से मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। परिजनों के ब्यान के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि इनके बीच प्रेम संबंध था की नही। वर्तमान में दोनो ही मृतकों की मर्ग जॉच में हैं।