भिलाई नगर, 28 अक्टूबर। थाना उतई के ग्राम धोंराभाटा (परसाही) के पास एक युवक का शव मिला हैl सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
पुलिस ने बताया कि शव की पहचान ईश्वर साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम अंडा निवासी के रूप में हुई हैl मृतक का ससुराल परसाही है और धोराभाटा उसका मामा घर हैl उसके सिर में चोट के निशान हैl मर्ग क़ायम कर जाँच की जा रही है।

