एक ही घर में बंद मिला 6 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

एक ही घर में बंद मिला 6 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…


एक ही घर में बंद मिला 6 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

जम्मू, 17 अगस्त। जम्मू के सिधरा में एक घर में संदिग्ध 6 शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल पसरी है। यहां एक घर में संदिग्ध अवस्था में 6 शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला, उसकी दो बेटियां, एक बेटा और 2 रिश्तेदार शामिल हैं। इन लोगों की मौत कैसे हुई, अभी इसका पता नहीं लग पाया है, हालांकि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान शकीना बेगम के रूप में हुई है। मरने वालों में वह, उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो और बेटा जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदार नूर अल हबीब और सज्जाद अहमद शामिल हैं।पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी कि सभी की मौत कैसी हुई है।