छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद से दिन रात के तापमान में 4-5 डिग्री बढ़ोतरी, 12 से उत्तर में बारिश

<em>छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद से दिन रात के तापमान में 4-5 डिग्री बढ़ोतरी, 12 से उत्तर में बारिश</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 09 फरवरी। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी धीरे धीरे कर आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। दक्षिणी छग में 10 फरवरी से हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगा । साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इस अवधि में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्युनतम तापमान में 5-6 डिग्री की अगले तीन दिन में वृद्धि संभावित है । 11-13 फरवरी तक दक्षिण छग में मुख्यतः वर्षा की सम्भावना है । 12-14 फरवरी तक उत्तर छग में वर्षा की सम्भावना है । 15 फरवरी को छुटपुट बहुत हल्की वर्षा प्रदेश में बना हुआ है।