
भिलाई नगर 11 अक्टूबर । भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मील में आज तड़के करीब 5.40 बजे खतरनाक हादसा हो गया । यूनिवर्सल रेल मिल में बीडी-2 स्टैंड में दुसरे पास पर रेड हॉट ब्लूम लुढ़कते समय पल्पिट से टकरा गया। हालांकि इस खतरनाक दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

परंतु ऑपरेटर बाल-बाल बच गए। इस हादसे में पल्पिट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए उत्पादन बंद हो गया तत्काल कर्मचारियों के द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर दिया गया इस हादसे के कारण कुछ देर उत्पादन बंद रहा परंतु वर्तमान में फिर से उत्पादन शुरू हो गया है।

