अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जन समर्पण सेवा संस्थान द्वारा अनाथ, विकलांग एवं जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की जाएगी दैनिक सामग्रियां
दुर्ग 7 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज़न समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जिले में अनाथ, विकलाँग एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके उपयोग की सामग्री वितरण करके सेवा के कार्य किया जावेगा..
पूरे देश मे 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है । परन्तु देश, प्रदेश एवं जिले में आज भी ऐसी जरुरतमंद महिलाएं है जिन्हें महिला दिवस क्या होता है कब होता है इसकी जानकारी नही है, ऐसी जरूरतमंद महिलाओ के साथ एवं उन्हें उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस. मनाएगी ।
संस्था के प्रकाश कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर समय :- सायं 4 बजे महिला अनाथ हॉस्पिटल, दुर्ग में 4 नग मेडिकल टी टेबल, सभी महिलाओं को नये कपडे, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण. सँध्या 6 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में कपड़ा, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण, रात्रि 8 बजे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में सभी जरूरतमंद महिलओं भोजन, साबुन, तेल, निरमा, बिस्किट, फल, का वितरण किया जावेगा।

