व्यावसायिक चुनौतियों से मुकाबला करने CSTWA हुआ एक जुट, बनाई रणनीति

व्यावसायिक चुनौतियों से मुकाबला करने CSTWA हुआ एक जुट, बनाई रणनीति


🔴 चार दिन की परिचर्चा के बाद गोवा से लौटा 40 सदस्यीय दल

भिलाई नगर 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का एक 40 सदस्यों का दल अध्यक्ष अंजय शुक्ल के नेतृत्व में सीमेंट परिवहन व्यवसाय पर परिचर्चा और भ्रमण हेतु 4 दिन की गोवा यात्रा से आज वापस आ गया है। उक्त यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में व्यवसाय में आ रही चुनौतियों से निपटने के उपायों पर अमल में लाने की रूपरेखा बनाना था।

Oplus_16908288

उक्त यात्रा के दौरान सभी सदस्यों से व्यवसाय में आ रही समस्याओं पर सुधार हेतु अपने अपने विचार रखे। उपरोक्त विचारों को अमल लाने और परिवहन एकता बनाए रखने पर सहमति दी।

उक्त यात्रा में CSTWA के साथ रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ और भिलाई ट्रक ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य भी शामिल थे .उक्त दल में  CSTWA संरक्षक अशोक जैन ,सुधीर अग्रवाल ,इंद्रजीत सिंह (छोटू) , प्रवक्ता अरुण तुलस्यान, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, संगठन मंत्री गणेश जैसवाल ,सदस्यगण मनोज गुप्ता, पंकज सिंह, लोकेश शर्मा, वैभव जग्गी, जसवंत सिंह, सनोज सिंह, राघवेंद्र साहू, निखिल अग्रवाल ,पुरुषोत्तम भीटे ,सत्य नारायण सिंह ,आनंद आहूजा ,सुखदेव सिंह सिद्धू ,सुब्रत दे ,हरनेक सिंह ,सुमीत जैन, शिवशंकर पाढ़ी ,मनदीप सिंह ,हरनीत सिंह ,इंद्रजीत सिंह सैनी भिलाई  सहित  अन्य सदस्यगण शामिल थे।