सीएसआईआर और नेट की कक्षायें प्रारंभ, अनुभवी प्राध्यापकों का उम्मीदवार ले सकेंगे निशुल्क लाभ

<em>सीएसआईआर और नेट की कक्षायें प्रारंभ, अनुभवी प्राध्यापकों का उम्मीदवार ले सकेंगे निशुल्क लाभ</em>


दुर्ग, 25 मई । शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग द्वारा 22 मई से सीएसआईआर और नेट की कक्षायें प्रारंभ की गयी। साइंस कॉलेज दुर्ग के अनुभवी प्राध्यापकों के द्वारा इस प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों को तैयार किया जा रहा है। ताकि वे आसानी से इन उपलब्धियों को हासिल कर सके । प्रशिक्षण के दौरान किसी भी स्टूडेंट से शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
15 दिन चलने वाली कक्षा में 22 से 24 मई तक प्रथम पेपर पार्ट ए जनरल एप्टीट्यूड और रीजनिंग की कक्षाऐं लगी, जिसमें महाविद्यालय के भौतिक विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. अभिषेक मिश्रा द्वारा आसान तरीको से प्रश्नों को हल करने के पैटर्न और ट्रिक्स को बताया गया, जिसमें शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के साथ जिला क्षेत्र के अन्य महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता दी। 25 मई से विभिन्न विषयों की कक्षाएं ली जायेगी। यह कोचिंग छात्रों के हित में ध्यान रखकर निःशुल्क प्रारंभ किया गया है।