छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने खुद को किया शूट, मिला 6 पेज का सुसाइडल नोट

छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने खुद को किया शूट, मिला 6 पेज का सुसाइडल नोट


सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 सितंबर। इंजरम के 219 बटालियन CRPF के जवान ने बीती रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. आत्महत्या के कारणों का जांच जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है. आत्महत्या करने वाले जवान नीलेश कुमार गर्ग के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मध्य प्रदेश के रहने वाले नीलेश ने अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है.