सीजी न्यूज ऑनलाइन 02 जनवरी 2025 । पहले ठाकरे परिसर के घेराव और फिर पास ही धमतरी एनएच पर जाम करने वाले 30 सहायक शिक्षकों को कल रात जेल भेज दिया है। इन पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामलों में एक पुलिस कर्मी और एक ठाकरे परिसर के सुरक्षा कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। माना पुलिस ने शिक्षक माधव सिंह व अन्य पर ठाकरे परिसर में तोड़फोड़ और चक्का जाम करने को लेकर धारा 126-2,191-2331-3,3-5 के अपराध दर्ज किया है। इनके साथ 30 शिक्षकों को पहले हिरासत में लेने के बाद डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद रात केंद्रीय जेल भेजा गया।
इससे पहले हजारों बीएड सहायक शिक्षकों ने बुधवार को सुबह ठाकरे परिसर में सरकार से काम न होता देख ये हजारों शिक्षकों मे प्रदर्शन किया था।
एकाएक सैकड़ों शिक्षकों की भीड़ देख ठाकरे परिसर के गेट बंद कर बाहर ही रोक दिया गया।
जब उन्हें गेट के बाहर रोका गया तो सहायक शिक्षक नाराज हो गए और गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी शिक्षक हंगामा करने लगे।
इस दौरान गेट का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। इसके बाद वहां से हटाए जाने के बाद सभी ने धमतरी हाईवे जाम कर दिया था। इन प्रदर्शन कार्यों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

