ED के हमलावर के खिलाफ अपराध दर्ज, ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने की कार्यवाही

ED के हमलावर के खिलाफ अपराध दर्ज, ड्राइवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने की कार्यवाही


🛑 सनी अग्रवाल एवं अन्य के खिलाफ लगाई गई BNS की विभिन्न धाराएं
भिलाई नगर 11 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद निकल रही ईडी टीम पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सनी अग्रवाल एवं करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, लोक संपत्ति, निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने के कारण BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है इस मामले में वाहन चालक की रिपोर्ट पर FIR दर्ज की गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कल कार्यवाही के पश्चात ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास से लौट रही थी। इसी दौरान वहां पर सनी अग्रवाल एवं साथियों के द्वारा पत्थर फेके गए थे। एड की टीम का मार्ग रोकने का प्रयास किया गया था। वाहन चालक इसने इस पूरे मामले की पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस रिपोर्ट पर से पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा आरोपी सनी अग्रवाल एवं उसके करीब 15 से 20 साथियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0085/25 के तहत धारा 3-LCG, 126(2)-BNS, 132-BNS, 190-BNS, 191(2)-BNS, 221-BNS मामला दर्ज किया गया है। श्री पाटिल ने बताया कि आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है। आरोपियों की सिंहास्ट के लिए टेक्निकल साक्ष्य का अवलोकन किया जाएगा।
आपको बता दे कि भिलाई में सोमवार (10 मार्च ) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ है. रेड के बाद घर से बाहर निकलते हुए टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।
यह हमला तब हुआ जब ईडी के अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर रेड करने के बाद वहां से बाहर निकल रहे थे। उसी समय घर के बाहर समर्थकों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। तभी कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया है। टीम की गाड़ी के आगे और पीछे बड़े पत्थर फेंके गए। जिसके कारण जिस कार से ED की टीम पहुंची थी। उसके शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे।