कुम्हारी में ड्राइवर पर जानलेवा हमला एवं चक्का जाम करने वाले नामजद 52 एवं 120 अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, बलवा एवं हत्या के प्रयास की लगी धाराएं
भिलाई नगर 19 अगस्त । नेशनल हाईवे रोड पर जंजंगिरी मोड़ कुम्हारी के पास नौवीं की छात्रा खुशी साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। इस घटना से आक्रोशित ग्राम उरला के ग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाईवे सड़क पर बैठकर 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग को लेकर 9 घंटे तक चक्का जाम कर दिया गया था। इस जाम के कारण नेशनल हाईवे रोड पर टाटीबंध रायपुर से लेकर भिलाई पावर हाउस तक दोनों और लंबी वाहनों की कतारें लग गई थी। लगातार जिला एवं पुलिस प्रशासन की समझाश के बावजूद प्रदर्शनकारियों के द्वारा अपना आंदोलन जारी रखा। यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया था। वाहन चालक पर ग्रामीणों के द्वारा जानलेवा हमला भी किया गया था। जिसे गंभीर परिस्थितियों में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। चक्का जाम हटाने के बाद देर रात्रि ग्राम उरला समझाश के लिए पुलिस पहुंची थी। पुलिस पर ग्रामीणों के द्वारा पथराव किया गया ।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दो अलग-अलग अपराध दर्ज
पुलिस प्रशासन के द्वारा इसके लिए दोषी लोगों पर लाठीचार्ज भी किया था। आज कुम्हारी पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले में अलग-अलग दो अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। वाहन चालक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद 14 लोगों को एवं अन्य 40 लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 307 294 506 323 147 एवं 149 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है जबकि चक्का जाम करने के आरोप में नामजद 28 एवं अन्य 70 से 80 व्यक्तियों के खिलाफ भादवि की धारा 341 147 294 एवं 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
52 के खिलाफ नामजद एवं अन्य 120 के खिलाफ मामला कायम
लोकेश साहू, कमलेश गोयल, कुम्हारी डीकेंद्र निर्मलकर, शुभम बघेल, अनिल साहू, चंद्र प्रकाश साहू, विजय साहू, राम सूर्यवंशी, ईश्वर साहू, सोमनाथ वर्मा, विमल साहू ,अनिल वर्मा, नारायण बेहरा, राजू रेड्डी,विजय वासनिक, सुमित साहू, ओम प्रकाश, जयप्रकाश साहू, मंथिर साहू, राहुल वर्मा, डीकेश साहू, गिरिवर साहू, संतोष वर्मा, सोहन लाल साहू, विष्णु देवांगन, पन्ना साहू, होरी वर्मा, उमेश साहू सहित अन्य 70 से 80 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है यह सभी प्रदर्शनकारी ग्राम उरला कुम्हारी के निवासी है। जबकि कम्पनी रॉयल इंफ़्रा के मिक्सर मशीन ट्रक क्रमांक CG 04 MN 2460 के ड्राइवर हसमत शेख़ पिता मोहम्मद शेख़ उम्र 27 वर्ष पता ग्राम गंगोली दागा कठवा थाना वर्धमान कलकत्ता पश्चिम बंगाल के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में अनिल साहू, लोकेश साहू, सोहन लाल साहू, चंद्र प्रकाश साहू, गिरिवर साहू, अनिल वर्मा, सोहन साहू सोमनाथ वर्मा डिकेंद्र निर्मलकर, विष्णु देवांगन, पन्ना साहू, संतोष वर्मा, होरी वर्मा, उमेश साहू सहित 40 व्यक्तियों के खिलाफ भादवि की धारा 307 294 506 323 147 एवं 149 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। यह सभी आरोपी ग्राम उरला कुम्हारी से हैं।

