Crime News : प्रेमी युगल की चाकू मारकर निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Crime News : प्रेमी युगल की चाकू मारकर निर्मम हत्या, परिजनों में मचा कोहराम



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 30 अगस्त। बिहार में पटना के बिहटा में एक प्रेमी युगल की चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना से लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। मृतकों की पहचान कुंजवा गांव के रोशन कुमार और प्रतिमा कुमारी के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हटा थाना के कुंजवा गांव में एक प्रेमी युगल की चाकू से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर कर छानबीन में जुट गई है।