भिलाई नगर 20 अप्रैल। पुलिस को पीछा करता हुआ देख धमधा थाना क्षेत्र में शराब तस्कर फरार हो गए थे। इन आरोपियों को धमधा पुलिस के द्वारा राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया।
एसडीओपी धमधा अलेक्जेडंर किरो ने बताया कि 15 एवं 16 अप्रैल को मध्य रात्रि में कार क्रमांक CG04MD2018 में 13 पेटी गोवा अवैध अंग्रेजी शराब को आरोपियो परिवहन के दौरान पुलिस वाहन द्वारा पीछा किया गया। शराब तस्कर भयभीत होकर शराब से भरे वाहन को ग्राम मुड़पार में छोड़कर भाग गये थे।
फरार आरोपियो का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि 18 अप्रैल को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी लिंकेश्वर वर्मा पिता मन्नू लाल उम्र 25 साल ग्राम नाथू नवागांव चौकी तुमड़ीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव, एवं जप्त वाहन का स्वामी आकाश निर्मलकर पिता कृष्णा निर्मलकर उम्र 33 साल साकिन व पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनांदगांव दोनो लिंकेश्वर वर्मा के मकान में छिपे हुए हैं।
जिसे पुलिस द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनो आरोपियो द्वारा घटना दिनांक समय को उक्त पकड़े गये अवैध शराब को परिवहन करना स्वीकार किये। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज साहू, सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्र.आर. राजकुमार चौहान, आर अमित वर्मा, अलाउद्दीन, विमल साहू, अरूण चौहान, सतीश गौतम, जीतेन्द्र धीवर का सराहनीय कार्य रहा हैं।

