Crime News : भिलाई की युवती से बिलासपुर के युवक ने इंस्टाग्राम में की दोस्ती

Crime News : भिलाई की युवती से बिलासपुर के युवक ने इंस्टाग्राम में की दोस्ती


🛑 मिलने बुलाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म अब पुलिस गिरफ्त में

भिलाई नगर 08 जून । शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को दुर्ग पुलिस के द्वारा तखतपुर जिला-बिलासुपर से गिरफ्तार किया गया है। इंस्टाग्राम में दोस्ती कर, दुष्कर्म करने का मामला।

जिला पुलिस प्रवक्ता दुर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि प्रार्थिया से आरोपी करण यादव द्वारा इंस्टाग्राम में दोस्ती की गई थी। इसके बाद पहचान बढ़ाने पर प्रार्थना को मिलने बुलाया और शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 401/2025 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी के दौरान सूचना के आधार पर आरोपी करण यादव को ग्राम पकरिया डिपरापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर पुलिस टीम भेज कर आज 7 जून को पकड़ा गया है। आरोपी से पूछताछ करने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला का विशेष योगदान रहा।