🛑 रूपयों के गबन के बाद था फरार
भिलाई नगर 31 जनवरी। स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी के पैसो को गबन कर धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। आरोपीगणां द्वारा कुल 1 लाख 82 हज़ार 771/- रुपए की राशि गबन की थी।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि राजकुमार केवर्त पिता अमृत लाल केवर्त उम्र 37 वर्ष साकिन भुई गांव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चापा छ0ग0 हाल पता- कैलाश नगर एकता चौक लोहिया रोड़ ग्रेस कालोनी स्ट्रीट न0 07 हाउस 74 ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी जो वर्तमान में कैलाश नगर एकता चौक लोहिया रोड़ ग्रेस कालोनी सड़क न0 07 हाउस न0 74 में स्थित है। वहॉ प्रार्थी क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर 3 अगस्त 2024 को ट्रांसफर होकर जिला राजनांदगांव से भिलाई में रिपोर्टिग हुआ है। प्रार्थी ने क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर ज्वाईन करने के बाद पुराना रिकार्ड देखा जिसके अवलोकन पर प्रार्थी को जानकारी मिली कि पूर्व में वर्ष 2021 में स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी शाखा ऑफिस जवाहर नगर के.एच.ममोरियल स्कूल के पास दुर्गा मंदिर के सामने वैशाली नगर में स्थित था। उस समय शाखा प्रबंधक गीता राम साहू 2 अक्टूबर 2021 से 13 जनवरी 2023 तक पदस्थ था। उस दौरान गीता राम साहू के द्वारा किये गये कलेक्शन का फील्ड आडिटर राजेश बादल के द्वारा ऑडिट किया गया। जिसमें पाया की गीता राम साहू के द्वारा उधारकर्ता ग्राहको से लोन की किश्त प्रत्येक माह ली गई। किन्तु शाखा में जमा नही किया इस प्रकार गीता राम साहू ने कुल 316002 रूप्ये जमा नही किये ठीक इसी प्रकार अविनाश यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 29 वर्ष जो कि 10 अप्रैल 2022 से 8 जनवरी 2023 तक क्रेडिट असिस्टेंट के पद पर कार्य करता था। जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहको से लोन की किस्त प्रत्येक माह ली गई। किन्तु शाखा में कुल 223595 रूप्ये जमा नही किया गया एवं रितेश बंजारे पिता राधेश्याम बंजारे उम्र 27 वर्ष 2 दिसंबर 2022 से 10 फरवरी 2024 तक क्रेडिट असिटेंट के पद पर कार्य करता था। जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहक से लोन कि किस्त प्रत्येक माह ली गई किन्तु शाखा मे जहा नही किया गया कुल 301036 रूप्ये जमा नही किया गया और बृजलाल साहू पिता दशरथ साहू उम्र 29 वर्ष दिनांक 2 दिसंबर 2022 से 16 फरवरी 2024 तक क्रेडिट असिस्टेंट के पद पर कार्य करता था। जिसके द्वारा उधारकर्ता ग्राहके से लोन की किस्तु प्रत्येक माह ली। किन्तु शाखा में जमा नही किया कुल 182771 रुपए जमा नही किया गया और वर्तमान में काम छोड़ चुके है और फोन से इनके कृत्य की जानकारी इनको देने के बाद भी ये चारो कंपनी में न तो उपस्थित हो रहे है और ना ही पैसे जमा कर रहे है। रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-144/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। जरिये मुखबीर के सूचना मिलने पर आरोपी (01) गीता राम साहू उर्फ करण पिता गोरे लाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम कोईदा पोस्ट कोईदा वाया लवन बलौदा बाजार थाना कसडोल (02) ब्रिजलाल साहू पिता दशरथ साहू उम्र 27 वर्ष पता टोगो पथरा तहसील पिथौरा पंचायत पोस्ट सुखीपाली थाना पिथौरा महासमुंद (03) अविनाश यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 25 वर्ष साकिन नवापानी पोस्ट बोंदा तहसील सरायपाली जिला महासमुंद को पकड़कर थाना लाया गया। आरोपीगणों से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर आरेपीगणों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर 28 दिसंबर 2024 को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया था तथा एक अन्य आरोपी रितेश बंजारे जो फरार था उसकी पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली की रितेश बंजारे जिला बेमेतरा में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया आरोपी रितेश बंजारे पिता राधेश्याम बंजारे उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम भीखमपुर तहसील नवागढ़ थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को आज पकड़कर थाना वैशाली नगर लाकर अपराध के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

