Covid19: कोरोना का बढ़ता खतरा, बीते 24 घंटे में 752 नए मरीज मिले, चार की मौत, छत्तीसगढ़ में 5 एक्टिव मरीज

<em>Covid19: कोरोना का बढ़ता खतरा, बीते 24 घंटे में 752 नए मरीज मिले, चार की मौत, छत्तीसगढ़ में 5 एक्टिव मरीज</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 24 दिसंबर । देश में कोरोना धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के चार मरीजों की मौत हुई है। 21 मई के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3420 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 5


छत्तीसगढ़ राज्य में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जहां बिलासपुर, कांकेर एवं दुर्ग में एक-एक मरीज मिले हैं। वही रायपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। राज्य शासन के द्वारा कलर कोरोना के संक्रमित मरीज मिलने के कारण अलर्ट का आदेश जारी कर दिया गया है पूरे राज्य में कोविड़-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील नागरिकों से की गई है।