हिम्मती दुल्हन 🛑 मंडप से भागे दूल्हे का 20KM पीछा कर दुल्हन ने दबोचा और कर ली मंदिर में शादी 🛑 जिसने भी सुना करने लगा दुल्हन की तारीफ

<em>हिम्मती दुल्हन 🛑 मंडप से भागे दूल्हे का 20KM पीछा कर दुल्हन ने दबोचा और कर ली मंदिर में शादी 🛑 जिसने भी सुना करने लगा दुल्हन की तारीफ</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मई। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन की हिम्मत की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में मशगूल थी तभी उसको पता चला कि दूल्हा मंडप से भाग गया है। इसके बाद दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक पीछा करके दूल्हे को दबोचा और उसे जबरन बिठा कर मंदिर में शादी कर ली। अब इस दुल्हन की बहादुरी की हर ओर चर्चा है।
आपको बता दें कि एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी। परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे। सभी की निगाहें दरवाजे पर थी। मंडप सजाया जा चुका था, दरवाजे पर गेंदे के फूल की माला से घर को सजाया गया था लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि दूल्हा भागने वाला है। किसी बात से परेशान दूल्हा भागने भी लगा, इससे पहले वह अपने मकसद में कामयाब होता दुल्हन ने दूल्हे को दबोच लिया और रास्ते में ही मंदिर में जाकर विवाह रचाया। बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र की यह घटना पुराना शहर की है। क्षेत्र में रहने वाली युवती का करीब ढाई साल से बदायूं जिले के बिसौली युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह करने का भी मन बनाया। दोनों की रजामंदी से विवाह की तारीख भी तय हो गई। इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई। एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दूल्हे ने किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया। दुल्हा, युवती के साथ शादी करने से इंकार करने लगा और मौका पाकर वहां से भाग गया तो दूसरी ओर मंदिर के मंडप में बैठी दुल्हन को जब इस बात की भनक लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया तो युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है।
जैसे ही दुल्हन ने ये बात सुनी कि उसका प्रेमी अपनी मां को लेने बदायूं जा रहा है तब युवती को भी शक हो गया कि यह विवाह से भागने की कोशिश कर रहा है। यह बात सुनकर दुल्हन पीछा करने लगी और उसे बरेली शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा थाने के सामने पकड़ लिया और जबरन दूल्हे को बस से उतार तक मंडप की ओर ले जाने लगी। करीब 2 घंटे तक ड्रामा हुआ, यह सब देखने के लिए भीड़ भी वहां जमा हो गई और फिर बाद में परिवार के लोगों से बातचीत के बाद बड़े-बुजुर्गों ने आपस में समझौता किया। दोनों का विवाह भमोरा के मंदिर में करा दिया गया। 
गौरतलब हो कि जब दुल्हन ने अपने प्रेमी को भमोरा में पकड़ लिया तो इस दौरान कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ फिर इस मामले में युवक और युवती के परिवार के लोगों ने रजामंदी कर और समझौता करने के बाद भमोरा के ही एक मंदिर में विवाह की रस्म पूरी कर दोनों का विवाह कराया गया।