,*समय पर दुकान बंद कराने पहुंची निगम टीम से कुरूद में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार*

,*समय पर दुकान बंद कराने पहुंची निगम टीम से कुरूद में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार*


समय पर दुकान बंद कराने पहुंची निगम टीम से कुरूद में मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार 

भिलाई नगर, 8 जनवरी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत रात में समय पर दुकानें बंद करना सुनिश्चित कराने निकली नगर निगम भिलाई की टीम के साथ कुरूद में तीन लोगों ने जमकर मारपीट की है। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गगन उर्फ बंटी, बाबू और रेड्डी के खिलाफ 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया है। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कर्मचारी 25 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी सीनियर अधिकारियों के साथ रात को निश्चित समय पर दुकान बंद करना सुनिश्चित कराने नगर निगम द्वारा लगाई गई ड्यूटी के दौरान कुरूद हरि ओम किराना स्टोर के पास पहुंचा और दुकान को बंद करो कहने पर पास में खड़े लड़के गगन उर्फ बंटी, बाबू और रेडडी तीनों एक राय होकर ओमप्रकाश से गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते तीनों मारपीट करने लगे। गगन उर्फ बंटी ने पास रखे लोहे के कड़े से तिवारी की बायीं आंख के पास मार दिया। मारपीट देख निगम टीम के सीनियर सहिल बेग ने जब बीच बचाव किया तो उसको भी डण्डे से रेड्डी मारने लगा। ओमप्रकाश की आंख, गुठने और साहिल बेग के बाएँ हाथ की कोहनी में चोट आई है। मारपीट के दौरान ओमप्रकाश के गले की चैन भी कहीं गिर गई है। रिपोर्ट बाद पुलिस टीम ने कुरूद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।