जिले में भी बढ़ने लगा कोरोना का संक्रमण, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 27, सीएमएचओ ने जिले के स्वास्थ्य अमले को सतर्क रहने व वैक्सीनेशन शत प्रतिशत करने दिए निर्देश
दुर्ग 16 जून । जिले मे कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है जिसके कारण जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसके कारण एहतियातन के तौर पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील जिले के नागरिकों से की है साथ ही प्रतिदिन कोविड-19 टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड-19 जांच रेलवे स्टेशन दुर्ग में एक जांच केंद्र बनाकर के प्रतिदिन की जा रही है। डॉक्टर मेश्राम ने कहा है कि सर्दी खांसी एवं बुखार लक्षण वाले सभी मरीज कोविड-19 की अनिवार्य रूप से जांच कराएं ताकि पॉजिटिव मरीज की पहचान की जा सके। डॉक्टर साहब ने सभी पात्र हितग्राहियों से अनिवार्य रूप से टीका लगाने की भी अपील की है।

पाजिटिव केस के बढती संख्या ने एक बार फिर कोविड वैक्सीनेशन के लिए शासन ने कडे कदम उठाने निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डा जे पी मेश्राम ओर जिला टीकाकरण अधिकारी डा दिव्या श्रीवास्तव ने ऑनलाइन बैठक के जरिए जिले के स्वास्थ्य अमले को हर हेल्थ केयर वर्कर ओर फ्रंटलाइन वर्कर ओर 60 प्लस आयु समूह को बुस्टर डोज ओर स्कूलों मे छात्रो को सेंकड डोज लगाने प्लान कर 18 जून तक सभी को टीका लगाने के निर्देश दिया है ।
खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डा आशीष शर्मा ने इस संबंध मे विस्तृत बीईईटीओ व सुपरवाइजर गण से ब्लॉक स्तर पर मानिटरिंग करने ओर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की आगामी आदेश तक छुट्टी निरस्त कर दिया है। शहरी बीईईटीओ व भिलाई 3 के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सैय्यद असलम ने भिलाई 3 चरोदा के सभी नर्सिंग होम निजी क्लिनिक ओर मेडिकल स्टोर मे कार्य करने वालो बुस्टर डोज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 व युपीएचसी चरोदा मे निशुल्क लगाने अपील की है। कल प्राथमिक स्वास्थ्य भिलाई 3 की टीम ने 83 लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई है । आज पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व मितानिनों ओर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को प्रियक्राशन डोज लगाने टीम गठित की है। टीम की मानिटरिंग मेडिकल आफिसर डा आयशा परवीन, डा कीर्ति तिर्की, सी पी एम विवेक मिंज, बीईईटीओ सैय्यद असलम, एल एच व्ही श्रीमती ए दत्ता श्रीमती आर विश्वास द्वारा किया जाएगा।

