*मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर विवाद, सुपेला में जमकर मारपीट, जुर्म दर्ज*

*मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर विवाद, सुपेला में जमकर मारपीट, जुर्म दर्ज*


मंदिर के पास शराब पीने से मना करने पर विवाद, सुपेला में जमकर मारपीट, जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 4 फरवरी। मोहल्ले में मंदिर के पास शराब पी रहे युवकों को मना करने पर उन्होंने अगले दिन फल विक्रेता और उसके दोस्तों से जमकर मारपीट की है। गुरूवार की शाम हुई इस मारपीट की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

सुपेला पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय चिंटू सोनकर दुर्गापारा सुपेला में रहता है। वह ठेला में घूम घूमकर फल बेचने का काम करता है। 2 फरवरी को उसने मोहल्ले के दुर्गा मंदिर के पास नागेश, अंगद, तुषार और पप्पी को बैठकर शाम को शराब का सेवन करने आपत्ति जताई। उसके मना करने पर चारों युवक वहां से चले गए। गुरूवार को चारों एक राय हो शाम साढ़े 4 बजे बजे वो केम्प -1 के लड़कों को ले चिंटू को घर से बुलाया और गाली देते हुये अंगद वर्मा ने चाकू जैसे हथियार से चिंटू के दाहिना कंधा पर वार कर दिया। बीच बचाव करने चिंटू के दोस्त सूरज चौहान, कुर्बान अली आए तो उनको भी नागेश, तुषार और पप्पी ने हाथ मुक्का और किसी धारदार से मारपीट कर चोट पहुँचाया। सूरज के दाहिना कंधा, दाहिना हाथ की बीच की उंगली, चेहरे और बाएँ हाथ की कोहनी, कुर्बान अली के दाहिने हाथ की उंगली, दोनो गुठना में चोट आई है। घटना के दौरान किशन साहू, प्रकाश खांडे, राजकुलदीप एवं अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी भाग निकले। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।