बाइक हटाने को लेकर विवाद, कार सवारों ने पीटा, सिर फोड़ हुए फरार

बाइक हटाने को लेकर विवाद, कार सवारों ने पीटा, सिर फोड़ हुए फरार


बाइक हटाने को लेकर विवाद, कार सवारों ने पीटा, सिर फोड़ हुए फरार

भिलाई नगर, 2 अगस्त। हास्पिटल के सामने बाइक खड़ी कर भीतर जाने वाले युवक से कार सवार कबाड़ी और उसके साथी ने मारपीट कर ईंट से सिर फोड़ दिया। कल रात को हुई इस घटना में सुपेला पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया है। 

सुपेला एसआई काशीनाथ मंडावी ने बताया कि कुम्हारपारा संजय नगर सुपेला निवासी इतवारी विश्वकर्मा (27 वर्ष) पेशे से जेसीबी ऑपरेटर है। वह कल रात अपनी बाईक क्रमांक सीजी 07 बीडब्लू 6355 से बच्चों को लेकर डाॅ. महोबिया हास्पीटल न्यू कृष्णा नगर सुपेला गया। बाईक हास्पीटल के सामने खड़ा कर भीतर पहुँचा तभी रोड पर गाड़ी का हार्न बजने से बाहर आया। हास्पीटल के बाहर कार में बैठे हेमचंद कबाड़ी और उसके साथी ने गाली देते हुए उसे बाइक हटाने कहा। वह बाइक हटा रहा था तभी दोनों कार से उतर उसे मारने लगे। विरोध करने पर हेमचंद ने ईटा से इतवारी के सिर के पीछे दो बार मारा जिससे उसका सिर फूट गया। लहूलुहान इतवारी को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।