*कचरा फेंकने को लेकर उपजा विवाद, पिता-पुत्र ने पड़ोसी माँ-बेटे को झाडू और डंडे से पीटा, मामला नेहरू नगर का*

*कचरा फेंकने को लेकर उपजा विवाद, पिता-पुत्र ने पड़ोसी माँ-बेटे को झाडू और डंडे से पीटा, मामला नेहरू नगर का*


कचरा फेंकने को लेकर उपजा विवाद, पिता-पुत्र ने पड़ोसी माँ-बेटे को झाडू और डंडे से पीटा, मामला नेहरू नगर का

भिलाई नगर, 28 दिसंबर। नेहरू नगर ईस्ट में आज सुबह घर के सामने कचरा डालने से ऊपजे विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों ने मिलकर पड़ोसी महिला से गाली गलौज की और जब महिला का बेटा बीच बचाव करने लगा तो उसे झाडू और डंडे से पीट दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी पिता और पत्रों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

सुपेला थाना एसआई काशीनाथ मंडावी ने बताया कि नेहरू नगर ईस्ट एलआईजी 3/5 निवासी 48 वर्षीय फ्रांसिस मैण्डोज नेहरूनगर चौक में चाय , नाश्ता की दुकान लगा परिवार का भरण पोषण करता है। आज सुबह 9 बजे इनके पड़ोसी में महेंद्र देवांगन ने अपने घर का कचरा झाडू लगाते हुए फ्रांसिस के घर के सामने डाल दिया। फ्रांसिस की माँ लूसी मैन्डोस ने जब इसका विरोध किया तो महेंद्र देवांगन ने गाली देते हुए लूसी को झाडू से मारने लगा। जानकारी मिलने पर फ्रांसिस ने घर आकर महेंद्र देवांगन से पूछा कि उसके माँ के साथ मारपीट क्यों की? इतने में महेंद्र देवांगन और उसके दोनो लड़के राहुल एवं देवाशीष बीच में आए और महेंद्र देवांगन ने डंडा तथा देवाशीष ने झाडू एवं राहुल ने मुक्का से फ्रांसिस को मारना शुरु कर दिया। मारपीट से फ्रांसिस के बाएँ कान, सिर, कमर और चेहरे में तथा लुसी के बाएं गाल, सिर और चेहरे में चोट आई है। घायल फ्रांसिस ने दोपहर सुपेला थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।