🔴 जामुल थाने में लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज
भिलाई नगर 28 जुलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामुल भट्टी में शराब खरीद रहे ठेकेदार के साथ तीन युवकों के द्वारा दिनदहाड़े मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपियों के द्वारा ठेकेदार से दो मोबाइल एवं 4500 रुपए नगदी लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने ठेकेदार के साथ जमकर मारपीट भी की।
जामुल पुलिस के मुताबिक श्रीकांत उर्फ संतू तेलगू 34 साल पिता दुर्गा प्रसाद लेबर केम्प जामुल में रहता है। पवन इंडस्ट्रीज में ठेकेदारी का काम करता है। 27 जुलाई को श्रीकांत और हेमंत कुमार कोसरे उर्फ नानू शराब लेने के लिए मोटर सायकल से जामुल भट्ठी गये थे। श्रीकांत समय 03.00 दोपहर में शराब दुकान में शराब लेने के लिए लाईन में लगा था। उसी समय अजय यादव ने साईड से धक्का दिया। उस समय शराब लेने के लिए अपने जेब से पैसा निकाला था। तो अजय यादव श्रीकांत के हाथ से पुरा पैसा 4500 रूपये छिन लिया, श्रीकांत ने पैसा मांगा तो अजय यादव और उसके साथी ब्रिजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू एवं मनोज राम तीनो मिलकर श्रीकांत के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा ब्रिजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू ने श्रीकांत के बरमुड़ा के दाहिने जेब से 02 मोबाईल फोन जिसमें एक एक फोन वन प्लस कंपनी कीमती 24000 रू. तथा दूसरा मोबाईल रियलमी कंपनी का कीमती 13,000 रूपये जुमला कीमती 41500 रूपये को तीनो लुट लिये, वहां हेमंत कुमार कोसरे नानू तथा खोमेश निषाद बीच बचाव कर झगड़ा छुड़ाये तो श्रीकांत स्वयं को बचाते हुए वहां से पैदल भाग कर थाना आया, मारपीट से मेरे नाक मुंह से चोंट आकर खून निकल रहा था। जामुल पुलिस ने श्रीकांत को ईलाज हेतु सुपेला सरकारी अस्पताल भेजे, उपचार होने के बाद जामुल थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रीकांत उर्फ संतू तेलगू की रिपोर्ट पर से आरोपी
अजय यादव , ब्रिजेश कुमार सिंह उर्फ मंटू , मनोज राम के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

