बीएसपी के भीतर सड़क हादसे में ठेका श्रमिक की मौत, क्रेन ने चपेट में लिया साइकिल सवार ठेका श्रमिक को

बीएसपी के भीतर सड़क हादसे में ठेका श्रमिक की मौत, क्रेन ने चपेट में लिया साइकिल सवार ठेका श्रमिक को


बीएसपी के भीतर सड़क हादसे में ठेका श्रमिक की मौत, क्रेन ने चपेट में लिया साइकिल सवार ठेका श्रमिक को

भिलाई नगर 7 अप्रैल । भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर गैस होल्डर चौक से ऑक्सीजन प्लांट-2 के तरफ जाने वाली सड़क पर क्रेन ने साइकिल सवार ठेका श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया । जिसके कारण ठेका श्रमिक की मौत हो गई मृतक ठेका श्रमिक पेंटर का काम करता था। भट्टी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

भट्टी पुलिस एवं अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4:00 बजे के लगभग साईकिल पर सवार होकर ठेका श्रमिक  लीलाधर स्वर्णकार उम्र करीब 54 वर्ष वॉल पेंटिंग के लिए गैस होल्डर चौक से ऑक्सीजन प्लांट 2 के लिए जा रहा था । इसी दौरान क्रेन की चपेट में आ गया । इस दुर्घटना में ठेका श्रमिक की मौत हो गई । मृतक ठेका श्रमिक लीलाधर स्वर्णकार केम्प -1 सुभाष चौक प्रेम नगर में रहते थे। जो ठेका कंपनी जो जी पी इलेक्ट्रिकल में वॉल पेंटिंग का काम करते थे। मृतक का 1 पुत्र एवं एक पुत्री है। सूचना पर से भर्ती पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।