*बीएसपी हादसा के शिकार ठेका श्रमिक को गंवाना पडा़ पैर, डेढ़ साल बाद ठेकेदार पर जुर्म दर्ज*

*बीएसपी हादसा के शिकार ठेका श्रमिक को गंवाना पडा़ पैर, डेढ़ साल बाद ठेकेदार पर जुर्म दर्ज*


बीएसपी हादसा के शिकार ठेका श्रमिक को गंवाना पडा़ पैर, डेढ़ साल बाद ठेकेदार पर जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 25 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में ठेका श्रमिक के पैर में गंभीर चोट आने के डेढ़ साल बाद संबंधित ठेकेदार के खिलाफ धारा 287, 337 के तहत भट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदयाल सिंग निवासी फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड बीएसपी ठेकेदार सरदार सविन्दर सिंह के पास विगत 30 वर्षों से ठेका श्रमिक के रूप में कार्य करते रहे हैं। 5 नवंबर 2020 को हरदयाल सिंग बीएसपी में काम करने गए। सुबह 11 बजे हरदयाल के बेटे कंवलजीत के मोबाईल पर फोन आया कि उसके पिता का प्लांट में एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें स्वराज अस्पताल नेहरू नगर ले आए हैं। बेटे ने देखा कि पिता के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है। हरदयाल ने बताया कि उसके पैर के ऊपर कंपनी में काम करते समय 9 नंबर बैटरी के पास बीम गिर गई जिसके कारण वह चल फिर नहीं पा रहे। ठेकेदार का लड़का इंन्द्रजीत सिंग हास्पिटल आया और बोला कि आप लोग इन पेपरों में अपने हस्ताक्षर कर दें, हरदयाल के इलाज का संपूर्ण खर्च मेरे पिता उठाएँगे। विश्वास करके हरदयाल ने हस्ताक्षर कर दिया। इलाज का खर्च ठेकेदार उठा रहा था लेकिन पैर ठीक नहीं होने एवं जख्म गंभीर हो जाने के कारण बेहतर इलाज हेतु श्री शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में एडमिट किया गया, उनका पैर काटने तक की नौबत आ गई है जिसके इलाज के लिए लगभग दो लाख खर्च डक्टर बताने लगे तब इलाज का खर्च ठेकेदार सविन्दर सिंह ने देना बंद कर दिया। कंवलजीत सिंग ने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने भट्टी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा को जांच के आदेश दिए। अब पुलिस ने ठेकेदार सविन्दर सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।