बीएसपी के भीतर ट्रक से समान उतरते समय असंतुलित हो गिरा ठेका श्रमिक, मेन मेडिकल पोस्ट के डॉक्टर ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित

बीएसपी के भीतर ट्रक से समान उतरते समय असंतुलित हो गिरा ठेका श्रमिक, मेन मेडिकल पोस्ट के डॉक्टर ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित


भिलाई नगर 04 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर एसएमएस 3 के बीओएफ में ट्रक से सामान अनलोडिंग के दौरान ठेका श्रमिक असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा जिसे इलाज के लिए में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम 4:00 के करीब मृतक भिलाई कैरी कंपनी के श्रमिक सीताराम उम्र 48 वर्ष ट्रक से बोरी उतारते समय असंतुलित होकर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही मूर्छित हो गए।
उन्हें तत्काल में मेडिकल पोस्ट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।