संविधान दिवस जय भीम मेला समारोह ,26 को कोसा नगर में, तैयारी शुरू, गृह मंत्री होंगेे मुख्य अतिथि

संविधान दिवस जय भीम मेला समारोह ,26 को कोसा नगर में, तैयारी शुरू, गृह मंत्री होंगेे मुख्य अतिथि


संविधान दिवस जय भीम मेला समारोह ,26 को कोसा नगर में, तैयारी शुरू, गृह मंत्री होंगेे मुख्य अतिथि

भिलाई नगर 21 नवम्बर । संविधान दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जय भीम मेला समारोह शुक्रवार 26 नवंबर  को बुद्ध भूमि परिसर कोसा नगर भिलाई में आयोजित किया जा रहा है।

 आयोजन की तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें संस्था के अध्यक्ष बालेश्वर चौरे ,सचिव सचिन फुले , कोषाध्यक्ष नितेश सोनटके, उपाध्यक्ष रामराव ढोक, सागर भाऊ खोबरागड़े, सलाहकार सदस्य बलवंत खोबरागड़े ,रविंद्र गणवीर, डॉक्टर उदय धाबरडे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री द्वय ताम्रध्वज साहू व शिव डहरिया, स्थानीय विधायक देवेंद्र यादव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वय दिलीप वासनिकर व महादेव कावरे और सेल एसटी-एससी एम्पलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके सहित अन्य अतिथियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर चौरे, नरेंद्र खोबरागडे, सुरेश चंद्राकर ,उदय धाबरडे और अजय गणवीर करेंगे। बैठक में तय किया गया कि संविधान दिवस जय भीम मेला समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे बुद्ध वंदना से होगी। तत्पश्चात बाइक रैली द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। दोपहर 2 बजे भिक्षु संघ द्वारा धम्मा देशना कर कार्यक्रम किया जाएगा। शाम 5 बजे संविधान पर वक्ता एडवोकेट रवि सागर डम्भारे नागपुर द्वारा उद्बबोधन होगा। संध्या 7 बजे से सम्मानित अतिथियों का आगमन तथा उनके संबोधन होगे। रात 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। बैठक में आयोजन से संदर्भित जवाबदारी दी गई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किए जाने का संकल्प दोहराया गया।