सीजी न्यूज ऑनलाइन 01 दिसंबर । प्रधान आरक्षक की पत्नी, और बेटी की हत्या के मामले में संलिप्तता पर आईजी ने आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है। बताया गया कि दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, आरक्षक प्रदीप साहू के संपर्क में था।
यही नहीं, आरोपी के पकड़े जाने के बाद प्रदीप साहू उनके परिजनों के संपर्क में रहा है। इस मामले की जांच के बाद एसपी की सिफारिश पर आईजी ने एसपी की अनुशंसा पर प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है।

