आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023-24 : दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के परिणाम घोषित

आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023-24 : दुर्ग, बालोद व बेमेतरा जिले के परिणाम घोषित


दुर्ग, 09 दिसंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि आरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2023-24 के आरक्षक जीडी आरक्षक चालक और आरक्षक ट्रेड के दुर्ग,बालोद एवं बेमेतरा जिले के भर्ती के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट,, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग,, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कंट्रोल रूम दुर्ग बालोद और बेमेतरा में भी देखे जा सकते हैं।

समस्त अभ्यर्थियों के लिए जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 दुर्ग रेंज दुर्ग के अंतर्गत जिला-दुर्ग, जिला-बेमेतरा एवं जिला-बालोद की चयन सूची/प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in में दिनांक 09.12.2025 को अपलोड किया गया है।