सीजी न्यूज ऑनलाइन 28 जनवरी । ईवीएम गोदाम में पुलिस आरक्षक ने स्वयं को गोली मारकर आत्मघाती कदम उठाया। गोली की आवाज सुनते ही मशीनों के रेंडमाइजेशन कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
रुद्री पुलिस के अनुसार 28 जनवरी को जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक सालिक राम पात्रे ने स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या कर लिया। कांस्टेबल ने सिर पर गोली चलाई, गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। इस घटना से रेंडमाइजेशन में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों ने घटना की जानकारी रुद्री थाना में दी। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर आरक्षक शव पड़ा हुआ था। मौके पर सीएमएचओ डा यू एल कौशिक भी पहुंचे। उन्होंने जांच कर पाया कि आरक्षक के सिर पर गोली लगी है, जो सिर को चीरकर बाहर निकल गया है, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ था जो रेंडमाइजेशन कार्य में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। उसका परिवार नगरी ब्लाक में होना बताया जा रहा है। आरक्षक वर्ष 2010 में ड्यूटी ज्वाइन किया था।

