नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यालय दुर्ग का कांग्रेस ने किया घेराव

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यालय दुर्ग का कांग्रेस ने किया घेराव


🛑सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, राहुल गांधी ना झुके थे ना झुकेंगे – भूपेश बघेल

दुर्ग, 18 दिसंबर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दुर्ग में जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, जिला कांग्रेस दुर्ग शहर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस भिलाई शहर मुकेश चंद्राकर के संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग का घेराव किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में तीनो जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

बता दें कि दुर्ग में कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले हैं। इस दौरान भाजपा कार्यालय से पहले लगाई गई दो बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे।

इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ED द्वारा दर्ज FIR. को न्यायालय द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है। यह मोदी–शाह एवं भाजपा के राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश है। अदालत ने कहा कि ईडी की शिकायत स्वीकार्य (Admissible) नहीं है।

कांग्रेस के सर्वोच्च नेता एवं राहुल गांधी ने किया 12 साल इंतजार

भूपेश बघेल ने कहा कि यह राहुल गांधी और सोनिया गांधी जी के लिए बड़ी जीत है। मोदी सरकार ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की थी। यह सत्य की जीत है उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी डरे नहीं झुके नहीं और ना ही झुकने वाले हैं।

भाजपा असत्य और हिंसा की राह में चलने वाली पार्टी
भाजपा के लोग असत्य और हिंसा की राह में चलने वाले हैं। वे महात्मा गांधी की विचारधारा से कभी सहमत नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करती है।भूपेश बघेल ने कहा कि मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया।

इस घेराव कार्यक्रम में सभी जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।