कांग्रेस कल प्रदेश भर में ईडी एवं मोदी सरकार का फुकेगी पुतला

कांग्रेस कल प्रदेश भर में ईडी एवं मोदी सरकार का फुकेगी पुतला


सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के पदुम नगर भिलाई 3 स्थित घर पर ईडी के छापे के कार्यवाही के बाद विरोध में कांग्रेस कल 11 मार्च को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में ईडी और मोदी सरकार का पुतला दहन किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।