बलौदा बाजार में घटित घटना के खिलाफ कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन दुर्ग में

बलौदा बाजार में घटित घटना के खिलाफ कांग्रेस का 18 जून को धरना प्रदर्शन दुर्ग में



दुर्ग 16 जून । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बलौदा बाजार में घटित घटना, भाजपा सरकार के नाकामियों एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है, जिसके विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यह धरना प्रदर्शन गांधी प्रतिमा के पास दुर्ग में 18 जून को सुबह 11:00 से प्रारंभ होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक अरुण वोरा, श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, बड्डरुदीन कुरेशी, विधायक देवेंद्र यादव,आर एन वर्मा, राजेंद्र साहू , महापौर धीरज बाकलीवाल, नीरज पाल, श्रीमती शशि सिन्हा , जितेन्द्र साहू , राजेश यादव, गिरिवर बंटी साहू, श्रीमती पुष्पा यादव एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी गण, समस्त पार्षद गण ,जिला पंचायत सदस्य गण , नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस,एन एस यू आई के समस्त अध्यक्ष पदाधिकारी गणों से उपस्थिति की अपील की।