ठगी का दूसरा दस्तावेज, छलावा के अलावा कुछ भी नही है कांग्रेस का घोषणा पत्र : कौशिक
भिलाईनगर, 10 दिसम्बर । ।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता को छल कर सत्ता के आनंद में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 36 वादे कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किये थे जो अब तक अधूरे हैं एक बार फिर से नगरीय निकाय चुनाव में 30 घोषणाओं का ऐलान कर कांग्रेस प्रदेश की जनता को छलने का काम कर रही है। जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझती है। इस बार जनता झांसे में नहीं आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दवाई नहीं मिल रही है और यहां वादा किया जा रहा है कि नगरीय क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर का विस्तार किया जायेगा। अधिकतर मेडिकल स्टोर खुलने के बाद बंद होने के कगार पर है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अपने 03 साल के किये गये काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए लेकिन कार्य कुछ भी नहीं हुए है इसलिए एक बार फिर ठगी का दूसरा दस्तावेज पेश कर कांग्रेस भ्रम फैलाना चहती हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में कहा था कि संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की माफी की जाएगी । लेकिन संपत्ति कर लगातार बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्र में पक्का मकान बनाने का वादा किया था । लेकिन इन 3 वर्षों में पक्का मकान कहीं भी नहीं बना है। इसके साथ ही शराब बंदी का वादा किया। लेकिन शहरी क्षेत्रों में शराबखोरी जोरों पर है। एक बार फिर नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र के नाम पर कागजी कल्पनाओं को पेश कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता इसे भली-भांति समझती है।
हर वार्ड में विजय हमारा लक्ष्य
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रिसाली नगरीय निकाय चुनाव के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर वार्ड हमारा विजय यही लक्ष्य है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता विजय सुनिश्चित कराने जुट जाये। हम सबको जनता के बीच जाकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की असफलता को बताना होगा। हर वर्ग को छलने में जुटी कांग्रेस को जनता करारा जवाब देखी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, चुनाव प्रभारी पुरन्दर मिश्रा, राकेश पाण्डेय पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

