कांग्रेस की जन-जागरण पदयात्रा कल, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष
भिलाई नगर 13 नवंबर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की उपस्थिति में 14 नवम्बर समय 4:00 बजे (श्रीरामुलु पोटटी चौक) से सभा को वरिष्ठ कांग्रेसजनो द्वारा संबोधन के पश्चयात जन-जागरण पदयात्रा प्रारम्भ होगी।

जन-जागरण पदयात्रा पोटटी श्रीरामुलु चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा में माल्यापर्ण करेंगे । भगत सिंह भारत माता चौक होकर जलेबी चौक ( गांधी चौक) में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर लिंक रोड से फल मंडी रोड नेशनल हाईवे से होते हुए लाल मैदान ( छावनी थाना के सामने) सभा स्थल पंहुचेगी।
इसी परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन, भिलाई शहर जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर , दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष निर्मल कोशरे,जन-जागरण अभियान समिति दुर्ग लोकसभा के प्रभारी सदस्य संदीप निरंकारी बैठक कर तैयारियों का जायजा लिए।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं बूथ प्रबंधन कमेटी के प्रभारी गिरीश देवांगन पंडाल, मंच समेत जन-जागरण पदयात्रा का रूट पैदल चल कर निरीक्षण किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सुव्यवस्था और भव्यता के लिए जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, राजेन्द्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी, धर्मेंद्र यादव, महेश जायसवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार विद्या भूषण शुक्ला, कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू, गिरी राव, जे आर साहू, सुमित पावर, राजेश शर्मा, मनीष जग्ज्ञासी, सुभाष साव, लक्षमी पति राजू, नीरज पाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जैन , नूरा मेमन, डी काम राजू, निरंजन बिसाई, संजीत चक्रवर्ती, ब्लाक अध्यक्ष नदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद प्रभाकर, श्रीमती तुलसी पटेल, समय लाल साहू, भुनेश्वरी रानी, श्रीमती नेहा साहू, नीलू ठाकुर, अज्जु अहमद, निर्मल सिंग निममे, गोल्डी मिश्रा, तहूर पवार, प्रभाकर जनबन्धु, राजेन्द्र अरोरा, दिनेश पाठक, लाल चंद वर्मा, राजेश साहू, प्रवीण गोश्वामी, संदीप द्विवेदी,धर्मेंद्र वैष्णव,वाशु पांडे,रिंकू राजेश,जानकी साहू,जय प्रकाश सोनी,मधु चौबे,गज्जू महाजन,राजेन्द्र सिंह, मेरिक सिंह,पप्पू खान,सुरेंद्र काके,कलाम खान,चन्द्रशेखर गवई, लादू राम सिन्हा,सुमन सागर सिन्हा,बद्री नाथ बघेल, राजू , शेमशेर कांचा, मन्नान गफ्फार, गिरिवर जंघेल, मौजूद रहे।

