*कांग्रेस नेता ने जन्मदिन पर काटा तिरंगा बना केक काटा, शिकायत बाद जांच शुरू, राजद्रोह का मामला दर्ज करने एएसपी से शिकायत कालीचरण मामले पर तत्पर पुलिस क्यों है "खामोश*

*कांग्रेस नेता ने जन्मदिन पर काटा तिरंगा बना केक काटा, शिकायत बाद जांच शुरू, राजद्रोह का मामला दर्ज करने एएसपी से शिकायत  कालीचरण मामले पर तत्पर पुलिस क्यों है "खामोश*


कांग्रेस नेता ने जन्मदिन पर काटा तिरंगा बना केक काटा, शिकायत बाद जांच शुरू, राजद्रोह का मामला दर्ज करने एएसपी से शिकायत

कालीचरण मामले पर तत्पर पुलिस क्यों है “खामोश”

भिलाई नगर, 9 जनवरी। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का रूप दे केक बनवा उसे जन्मदिन पर चाकू से काटने वाले पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग बलवती हो चली है। एएसपी से शिकायत की खबर मिलते ही अब जहां बर्थडे ब्वाय की पेशानी पर बल पड़ गए हैं वहीं सोशल मीडिया पर तैरती तस्वीरें लोगों का आक्रोश बढा़ने का काम कर रही हैं। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रोशन सिंह ने एएसपी संजय ध्रुव से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवायी है। रोशन का आरोप है कि कालीचरण ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी की तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर हो गई, यहां तिरंगा झंडे का अपमान पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता ने किया तो अब तक पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है। रोशन ने कहा यदि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करती वह इसका विरोध करेंगे। रोशन सिंह ने बताया है कि बीती रात उनके मोबाइल पर एक तस्वीर आई। उस तस्वीर में पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता जोहन सिन्हा अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा है। उस दौरान उसने भारतीय तिरंगे का रूप देते हुए तैयार किए गए केक को चाकू से काटा है। यह हमारे देश के तिरंगे व प्रतीक चिन्ह का घोर अपमान है। यह देखकर मुझे बहुत ही पीड़ा हुई कि हमारे देश में रहकर हमारे देश के लोग तिरंगे एवं प्रतीक चिन्ह का इस तरह से अपमान कर रहे हैं इसलिए इस तरह के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस तरह के लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मामले को जांच के लिए छावनी पुलिस को कहा गया है। जांच के बाद यदि सच्चाई सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं भिलाई नगर निगम के वार्ड 19 के पूर्व कांग्रेस पार्षद व एमआईसी मेंबर रहे जोहन लाल सिन्हा का कहना है कि 2 जनवरी को उनका बर्थडे था। उन्होंने केक काटा है, जिस केक के बारे भाजपाई बात कर रहे हैं वह कहीं से भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का प्रतीक नहीं था। राष्ट्रीय ध्वज के बीच में जो अशोक चक्र होता है उसमें 24 तीलियां होती हैं। केक में 13 तीलियां हैं। इसी तरह केसरिया और हरा रंग डार्क न होकर लाइट रंग का है। वह केक राष्ट्रीय ध्वज का नहीं था। मैं पिछले 15 साल से लगातार राष्ट्रीय ध्वज फहराता आ रहा हूं और उसके अपमान की सपने में भी नहीं सोच सकता हूं।

दूसरी तरफ पूर्व पार्षद जोहन लाल सिन्हा के खिलाफ भाजपा कैंप मंडल ने भी शिकायत की है। कैंप मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी ने बताया कि पूर्व पार्षद ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। इस तरह तिरंगा केक के रूप में काटना ठीक नहीं है। यह राष्ट्रीय ध्वज का सीधा अपमान है। उन्होंने इसे लेकर छावनी थाने में लिखित शिकायत दी है।