*कांग्रेस की सरकार बाहुबली प्रथा की है – नितिन नवीन कमीशन, करप्शन और क्राइम कांग्रेस पार्टी की पहचान- डॉक्टर रमन सिंह*

*कांग्रेस की सरकार  बाहुबली प्रथा की है  – नितिन नवीन  कमीशन, करप्शन और क्राइम कांग्रेस पार्टी की पहचान- डॉक्टर रमन सिंह*


कांग्रेस की सरकार  बाहुबली प्रथा की है  – नितिन नवीन

कमीशन, करप्शन और क्राइम कांग्रेस पार्टी की पहचान- डॉक्टर रमन सिंह

महापौर तो ऐसे थे जिन्होंने तफरी करते हुए नौजवान युवक की जान ले ली थी प्रेम प्रकाश 

भिलाई नगर 16 दिसंबर । नगरी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विशाल आम सभा का आयोजन वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन,  प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय नगर  निगम चुनाव संचालन प्रभारी राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम चुनाव संचालक भूपेंद्र सवन्नी  दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल  पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय वैशाली नगर विधायक विधा रतन भसीन भिलाई जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक संतोष बाफना भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, पूर्व महापौर दुर्ग एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर  जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व महापौर निर्मला यादव एवं उस क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशी का उपस्थित रहे सभा में अपार जनसमूह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि चुनाव में आप सभी का अपार जनसमर्थन बताता है कि कांग्रेस पार्टी के सरकार द्वारा किए जा रहे वादाखिलाफी, बेरोजगारी भत्ता वृद्धा पेंशन घर टैक्स में वृद्धि किसान भाइयों के साथ धान खरीदी को लेकर की जा रही टालमटोल और भी बहुत जन जीवन में उपयोग होने वाली बातें अपने मन को दुख पहुंचा रही है आप लोगों का समर्थन बता रहा है कि हम बहुत जल्द वापस आ रहे हैं।

नितिन नवीन ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार यहां पर छत्तीसगढ़ में आरोप लगाती है और जब दिल्ली जाती है तो वहां से पत्राचार का कार्य करते हैं यह सरकार करना क्या चाहती है किसी को समझ नहीं आता एक और कर्ज के ऊपर  कर्ज ले रही है तो दूसरी ओर प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं से मरहूम रख रही है  उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार नगरी निकाय मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि नगरी निकाय मंत्री प्रदेश में घूम घूम कर जमीन अपने नाम कर रहे हैं एक गरीब जो अपनी आशियाना को तरस रहा है और केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा भी उन्हें नहीं दिला पा रहा है उल्टे केंद्र सरकार से आए हुए आवास योजना को इस सरकार ने लौटा दिया कांग्रेस की सरकार लौटी है तो यह सोचने लगे कि बाहुबली अब हम बन के रहेंगे जब बिहार में हम लोगों ने बाहुबलियों को खत्म कर दिया तो फिर यहां इन्हें हम पनपने नहीं देंगे और यह सब तब संभव है जब आप सभी का मत रूपी आशीर्वाद है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को प्राप्त हो आशा करता हूं आप सभी मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि पार्षद का पद क्या होता है क्योंकि मैंने भी अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत पार्षद पद से की है मुझे अच्छी तरह से मालूम है इस भूपेश बघेल की सरकार को हटाने के लिए आप लोगों का एक वोट  महत्वपूर्ण है आप लोगों ने देखा होगा कि आईपीएल के क्रिकेट में क्रिकेटर की नीलामी होती है उसी तरह प्रदेश में कलेक्टर और एसपी की पोस्टिंग भी  बोली के हिसाब से  होती है कांग्रेस पार्टी की पहचान कमीशन क्राइम और करप्शन है इन्होंने हर तरफ लूट खासोट का माहौल तैयार कर दिया है आप सभी अपना मत रूपी आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को देकर हमें भारी मतों से विजय बनाएं।

भिलाई नगर निगम चुनाव संचालन प्रभारी राजनांदगांव संसद संतोष पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा इस्पात नगरी के मतदाता फौलादी मन से बिल्कुल मजबूत है और उन्होंने मन बना लिया है कि इस कांग्रेस सरकार को जड़ से हटाना है इन्होंने कवर्धा एक नेता को उनकी गाड़ी से उतरने नहीं दिया और खुले तोर पर पुरजोर विरोध दर्ज कराते हुए वापस लौटा दिया यह साबित करता है कि हम वापस आ रहे हैं इस्पात नगरी के मतदाता पूरी तरह तैयार है।

भूपेंद्र सवन्नी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से झूठ के पुलिंदो में बनी सरकार है उन्होंने सरकार में आने के पूर्व बड़े-बड़े वादे किए थे जो नगरी निकाय चुनाव की दृष्टि से कर देखें इन्होंने घर टैक्स माफ करेंगे कहा था नल कनेक्शन फ्री में लगाएंगे बिजली बिल हाफ करेंगे और भी तरह-तरह की बातें हैं पर यह पूरी तरह से बेमानी साबित हुई  आप सभी का भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के आशीर्वाद जो मत के रूप में प्राप्त होगा उससे हम इस नगरी निकाय चुनाव में इस शहर का प्रथम नागरिक बनाएंगे।

सांसद विजय बघेल संबोधित करते हुए कहा कि मैंने लगा था जब संपर्क पूरे नगरी निकाय चुनाव में दुर्ग जिले में कर रहा हूं जहां जहां चुनाव हो रहे हैं मैं प्रचार पर जा रहा हूं और लोगों का उत्साह और जन समर्थन देखकर मुझे पूरा यकीन है कि हम जीत रहे हैं और इस सरकार की ताबूत पर आखिरी कील ठोकने वाले हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि आगामी 20 तारीख को होने वाले मतदान  बहुत अलग है पहले आप सभी को 2 वोट मिलते थे इस बार सिर्फ एक मत करना है और यह एक मत सोच समझकर हम सभी को देना क्योंकि हमारा एक वोट हमारा पार्षद चुनेगा और हमारा पार्षद हमारा महापौर बन पाएगा उन्होंने आरोप लगाते कहा कि 3 वर्ष पूर्व जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब वह कहते थे कि हमें काम करने का मौका मिला जब उनकी सरकार लौटे तो उन्होंने क्या किया  पूछता हूं भिलाई की भलाई नारा लगाने वाले से आप सभी से आह्वान करता हूं आने वाले मतदान के दिन भारतीय जनता पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजय श्री बनाएं ।वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन  ने संबोधित करते हुए कहा कि जन जन का समर्थन इस नगरी निकाय चुनाव में हमें देखने को मिल रहे हैं में पूर्व महापौर से पूछना चाहता हूं जो वर्तमान में भिलाई नगर के विधायक भी है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम और विश्वास इस बार पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा लोगों की निगाहें भारतीय जनता पार्टी की ओर बड़े विश्वास से देख रही है कि इस वादाखिलाफी करने वाली अराजकता फैलाने वाली और भ्रष्टाचार को बढ़ाना देने वाली सरकार को इस नगरी निकाय चुनाव में मात देते हुए 2023 के होने वाले चुनाव में अपनी चेतावनी जारी करते हैं कि बस अब बहुत हुआ  नहीं चाहिए भूपेश बघेल सरकार । आयोजित कार्यक्रम में समस्त वार्ड के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।