आज ही बची 5 सीटों पर घोषित हो जाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी 🛑 कांग्रेस में रह कर बीजेपी के स्लीपर सेल कर रहे हैं काम 🔵 इलेक्टोरल बाण्ड मामले में भूपेश का बड़ा बयान

आज ही बची 5 सीटों पर घोषित हो जाएंगे कांग्रेस प्रत्याशी 🛑 कांग्रेस में रह कर बीजेपी के स्लीपर सेल कर रहे हैं काम 🔵 इलेक्टोरल बाण्ड मामले में भूपेश का बड़ा बयान



भिलाई नगर, 20 मार्च। दुर्ग में डाक्टर एमपी चंद्राकर की बरसी पर आज एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में छत्तीसगढ़ से बची 5 सीटों पर भी उम्मीदवार आज घोषित किए जाने की संभावना है। श्री बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रूपये के हेरफेर का आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेताओं को बीजेपी का स्लीपर सेल कहा है।


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में एक्टार्सन की बात सामने आई है। स्पष्ट हो गया है कि बीजेपी ने एजेंसियों का किस प्रकार से दुरुपयोग किया गया है। एक तरफ आप ईडी आईटी का छापा डालवाते हैं और दूसरे तरफ उनसे प्रोटेक्शन मनी भी लेते हैं। इस प्रकार के आरोप पहली बार प्रमाणित हुए हैं। देश के इतिहास में बहुत सारे भ्रष्टाचार के आरोप लगे होंगे विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों पर, नेताओं पर लेकिन पहली बार यह प्रमाणित हो रहा है
के ऐसी 14 से 21 कंपनियां हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा और जमा कराया गया है।
हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पर रूपये के हेरफेर के खुले मंच से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप पर श्री बघेल ने कहा कि ये सचमुच कांग्रेस के कार्यकर्ता होते तो पार्टी भीतर में बात करते, उसे वायरल नहीं करते। कोई मुद्दा है तो उसे पार्टी के भीतर उठाते हैं लेकिन ये लोग उसे सार्वजनिक कर रहे हैं, इसका मतलब यह है कि ऐसे लोग कांग्रेस में रह कर बीजेपी के स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में बस्तर सहित बची हुई पांच लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा शाम तक होने के संकेत श्री बघेल ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि आज सीएसी बैठक है, फायनल हो जाएगा। आज शाम या देर रात तक सूची आ जाएगी।