केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से डीआरएम के दुर्व्यवहार की शिकायत

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से डीआरएम के दुर्व्यवहार की शिकायत


रायपुर, 19 मार्च। रायपुर रेल मंडल के डीआरएम के द्वारा सोमवार शाम आंध्र समाज के प्रतिनिधियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की गई है। वैष्णव को टैग कर द्वीट करते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की मांग को लेकर सोमवार को आंध्र तेलुगू समाज का प्रतिनिधिमंडल डीआरएम को ज्ञापन सौंपने के लिए गया हुआ था। ज्ञापन सपना के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल में डीआरएम रायपुर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आंध्रा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि ज्ञापन सपने वाले प्रतिनिधि मंडल के साथ डीआरएम के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।