भिलाईनगर, 16 मार्च 2026। शहर के Bhilai के गुरु घासीदास नगर वार्ड-23 निवासी दिव्यांग युवक उमेश कुमार साहू को आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए सर्व समाज कल्याण समिति ने सराहनीय पहल की है। समिति के माध्यम से उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
जानकारी के अनुसार उमेश कुमार साहू लंबे समय से दिव्यांग होने के कारण आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। उन्होंने अपनी समस्या Sarv Samaj Kalyan Samiti Bhilai के समक्ष रखी थी। इसके बाद समिति के सदस्य इंद्रजीत सिंह लिद्दड़ ने अपने स्वर्गीय भाई सोभा सिंह की स्मृति में समिति को एक ट्राईसाइकिल भेंट की।
कल्याण समिति को एक ट्राईसाइकल भेंट की गयी जिसे समिति के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह जी की उपस्थिति में यह ट्राईसाइकिल उमेश कुमार साहू को सुपुर्द की गई। इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह सैनी, सतनाम सिंह, समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, राम हिंदरिया, डॉ. हरजिंदर सिंह, वाजिद अंसारी और सुनील यादव सहित गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

