ग्राम कोही, रानीतराई मड़ई मेला में दुर्ग पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

ग्राम कोही, रानीतराई मड़ई मेला में दुर्ग पुलिस की सराहनीय कार्यवाही


🔴मनचले युवको से 2 दिन में 113 लोहे के कड़े जप्त

दुर्ग, 29 अक्टूबर। असामाजिक किस्म के मनचले युवकों से लोहे का कड़ा निकलवाया गया। ग्राम कोही, रानीतराई मड़ई मेला में पहनकर युवक घूम रहे थे। कल 43 लोहे का कड़ा तथा दो दिन में कुल 113 कड़े पुलिस ने जप्त किए।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना रानीतराई क्षेत्र के ग्राम कोही में आयोजित मड़ई मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस व्यवस्था लगाकर असामाजिक तत्वों एवं सन्देहियों पर निगाह रखी जा रही थी।

मेला के दौरान पुलिस व्दारा अभियान चलाकर बड़े-बड़े लोहे का कड़ा पहनकर घूम रहे असामाजिक किस्म के युवकों से कड़ा निकलवा कर हिदायत दिया गया। अभियान के दौरान करीब 43 लोहे का कड़ा पुलिस व्दारा जप्त किया गया है।

विगत 27 अक्टूबर 2025 को ही रानीतराई क्षेत्र में मड़ई मेला के दौरान युवकों से 70 लोहे का बड़ा-बड़ा कड़ा पुलिस ने जप्त किया गया है।

पुलिस की उक्त कार्यवाही से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है ।