कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, 23 घंटे बाद भी अचेत, पूरा परिवार पहुंचा दिल्ली

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, 23 घंटे बाद भी अचेत, पूरा परिवार पहुंचा दिल्ली


कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर, 23 घंटे बाद भी अचेत, पूरा परिवार पहुंचा दिल्ली

दिल्ली, 11 अगस्त। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है, उनके हार्ट में बडे़ ब्लाकेज की वजह से कल उन्हें हृदयाघात हुआ और एम्स में कल ही शाम को एंजियोप्लास्टी बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पांस नहीं कर रहा है। 23 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया मगर अभी होश नहीं आया है। उनकी पल्स 60-65 के बीच है। 

राजू की तबीयत बिगड़ने की खबर जब कानपुर स्थित नयापुरवा में उनके पैतृक निवास काका कोठी पहुंची तो परिजन तत्काल दिल्ली के लिए कल ही निकल गए थे। उनके घर पर ताला लगा हुआ है। कल रात परिवार के सभी लोग दिल्ली पहुँच गए हैं। उनकी पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटा भाई दीपू, भतीजा मयंक और मृदुल दिल्ली में अस्पताल में हैं। 

गौरतलब हो कि कल दिल्ली के होटल में ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट पेन हुआ और वे गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू श्रीवास्तव पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भाजपा ज्वॉइन की और वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं।