भिलाई नगर 3 अक्टूबर । सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति शांति नगर के द्वारा राजीव गांधी खेल परिसर एवं दशहरा मैदान में 5 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व का आयोजन किया गया है शाम 7:30 बजे रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
तरूण डेल्टा स्पोर्टस क्लब के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति नगर स्थित दशहरा मैदान मे शाम 6 बजे से दशहरा कार्यक्रम रखा गया है।
लगभग 45 फुट रावण, तथा 30-30 फुट उंची कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतला का दहन किया जायेगा, साथ ही कटक उडीसा के कलाकारों द्वारा , रंगारंग आतिशबाजी की जायेगी।
दशहरा आयोजन का यह 46 वॉ वर्ष है, इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ शासन के गृह जेल, र्प्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर तथा विशेष अतिथि के रूप मे समाजसेवी पवन अग्रवाल पार्षदगण अभिषेक मिश्रा, संतोष मौर्या उपस्थित रहेगें।

