कोयला घोटाला:ED की बड़ी कार्यवाही, सूर्यकांत तिवारी की 50 करोड़ की संपत्ति अटैच

कोयला घोटाला:ED की बड़ी कार्यवाही, सूर्यकांत तिवारी की 50 करोड़ की संपत्ति अटैच


सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्रवाई करते हुए व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी की लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया है.

ईडी ने सूर्यकांत तिवारी की 100 से अधिक चल और अचल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क किया है. इसमें बैंक बैलेंस, वाहन, नगदी, आभूषण और जमीन शामिल हैं.


यह कार्रवाई कोयला लेवी वसूली मामले में की गई है, जिसमें सूर्यकांत तिवारी पहले से ही जेल में बंद हैं. ईडी ने इस संबंध में एक्स पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी है.

कहां खर्च हुए अवैध राशि?


जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया. साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का इस्‍तेमाल किया गया. आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा.

इनकी संपत्तियां पहले ही हो चुकी हैं अटैच
इस मामले में यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने यह संपत्तियां अटैच की है. पहले भी कई अन्‍य लोगों की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है. पूर्व में ED ने 55.37 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया है. यह संपत्तियां इन लोगों की थी-

रानू साहू (IAS)

समीर बिश्नोई (IAS)

सौम्या चौरसिया (तत्कालीन मुख्यमंत्री की OSD)

जय प्रकाश मौर्य (IAS)

राम गोपाल अग्रवाल

राम प्रताप सिंह

विनोद तिवारी

चंद्र देव प्रसाद राय

देवेन्द्र सिंह यादव

11 गिरफ्तारियां, 26 के खिलाफ चार्जशीट


इस मामले में ED जांच कर रही है और अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 26 आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट विशेष अदालत (PMLA) में दायर की गई हैं.

कुल 270 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच


जांच के दौरान अब तक 270 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है. ED मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.